For smooth Ad free experience

Explore Stories Of Following Places

Stories 2022

गोवर्धन पूजा का पर्व

गोवर्धन पर्व का हमारे हिंदू धर्म में बहुत महत्व है, यह पर्व कार्तिक मास की शुक्ल प्रतिपदा को दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा करते हुए मनाया जाता है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण के अलावा गौ माता की भी पूजा होती है। इस दिन गोबर का अन्नकूट बनाकर या उसके समीप विराजमान श्रीकृष्ण के सम्मुख गाय तथा ग्वाल बालों की पूजा की जाती है। यह ब्रज वासियों का मुख्य त्यौहार है। इस दिन मंदिरो में विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियों से भगवान का भोग लगाया जाता है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध इस्थापित करता है, मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने देवराज इंद्र के अंहकार का नाश करने के लिए गोकुल निवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था, आइए जानते हैं गोवर्धन पर्व की कहानी को ।

Check events by Dates
Check events by Category

History is best served daily, see you tomorrow!

Know What Happened On
Your Birthday