विश्व मिकी माउस दिवस

आजकल के बच्चे मिकी माउस को पहचानते तो जरूर है लेकिन उनके कार्टून शायद पहले की तरह नहीं देख पाते। मिकी माउस को सबसे पहले हमने 18 नवंबर 1928, को एक शॉर्ट फिल्म 'स्टीम बोट विली' में देखा था। उस जमाने में मिकी माउस इतना मशहूर हुआ कि बच्चों के साथ-साथ बड़ों के दिलों दिमाग में भी ये छाने लगा था। मिकी माउस का ये कैरेक्टर अलग-अलग रूप में हमारे सामने आता रहा। आज जिन लोगों ने बचपन में मिकी माउस से जुड़े कार्टूंस को देखा है। वो अपने बचपन को एक अलग तरह से ही याद करते हैं।
विश्व मिकी माउस दिवस ; Image Source: happydays365.org

विश्व मिकी माउस दिवस ; Image Source: happydays365.org

18 नवंबर 1928 को क्योंकि मिकी माउस का एक तरह से शॉर्ट फिल्म के जरिए जन्म हुआ था। इसलिए 18 नवंबर को हर साल मिकी माउस डे की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। 1928 से आगे बढ़ा वो दौर एक ऐसा दौर था जब इमैजिनेशन को सच्चाई में बदलने की कोशिश की जा रही थी और इसी कोशिश ने मिकी माउस जैसे कैरेक्टर को जीवंत बना दिया था।

वैसे अगर सही मायने में देखा जाए तो मिकी माउस को सिर्फ और सिर्फ एक कार्टून कैरेक्टर कहना बहुत बड़ी नाइंसाफी होगी। ये डिज्नी ब्रांड का एक जीवंत नमूना था। कुछ ऐसा जो सिर्फ एक ईमैजिनेशन होने के बावजूद भी हमारे दिमाग में एक अलग तरह से ही छाया हुआ था। मिकी माउस ने वाल्ट डिजनी ओरिजिनल के सबसे सफल छवि 'ओसवाल्ड द रैबिट' को पूरी तरह से खारिज कर अपनी एक नई जगह बनाई।

14 मई 1928 को सबसे पहले मिकी माउस को तैयार कर लिया गया और इसे कार्टून की दुनिया में स्क्रीन टेस्ट से गुजारा गया। लेकिन अफसोस कि ये उस समय फेल हो गया और दर्शकों का आकर्षण अपनी तरफ नहीं खींच पाया। लेकिन इसे तैयार करने वाले डिज्नी वॉल्ट ने हार नहीं मानी और उन्होंने फिर से एक दूसरा मिकी माउस तैयार किया। जैसे 'द गैलोपीन गॉउको' के नाम से भी जानते हैं। लेकिन फिर से वॉल्ट डिजनी को असफलता हीं दिखाई दी। इस मिकी कैरेक्टर ने भी कोई खास कमाल नहीं दिखाया। इसके बाद अपनी कोशिश में लगातार लगे रहे वाल्ट डिजनी ने फिर से स्टीम बोट विली शार्ट कार्टून मूवी में उस मिकी माउस कैरेक्टर को दुनिया के सामने लाया। जो आज तक लोगों के दिमाग में छाया हुआ है।

वैसे सही मायने में देखा जाए तो ये दुनिया का तीसरा मिकी माउस था। लेकिन इसने कार्टून की दुनिया को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।

अगर आप मिकी माउस को सिर्फ़ एक कार्टून कैरेक्टर की तरह याद रखते हैं तो हम आपको बता दें कि मिकी को चाहने वालों के लिए ये एक जीता जागता नमूना है। जो ख्वाब के जरिए एक सच्चाई की तरह हमारे सामने आ चुका है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 'मिकी माउस' ये सिर्फ उस कैरेक्टर का निक नेम है। सही मायने में इसका पूरा नाम 'माइकल थेडोर मॉउस' था।

डिज्नी ब्रांड के द्वारा तैयार किया गया ये कैरेक्टर सिर्फ कार्टून कैरेक्टर तक ही सीमित नहीं है। बल्कि ये लोगों की कलाई में भी नजर आता है। आजकल मिकी माउस से सजी घड़ियां दिखाई देने लगी है। बल्कि ये काफी पुरानी भी हो चुकी है। मिकी को लेकर ही डिज्नी रिसोर्ट भी तैयार किया गया था। जहां मिकी के थीम में अलग-अलग तरह की थीम पार्टी, संगीत और दूसरे मनोरंजन का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप भी मिकी माउस के फैन है तो डिजनी वर्ल्ड के द्वारा तैयार किए गए इस डिज्नी रिसोर्ट में जाकर आप भी अपने लिए इसी तरह की पार्टी का चुनाव कर सकते हैं।

अब जो मिकी के फैन नहीं है उनके दिमाग में एक सवाल बार-बार उठ सकता है कि आखिर मिकी माउस में ऐसा क्या है? जो इसे लेकर एक इंटरनेशनल डे भी उत्साह से मनाया जाने लगा। अगर आप भी उनमें से हैं तो आपको बता दें कि चूहे या यू कहे मॉउस जो पहले सिर्फ लोगों को तंग किया करते थे। अगर उसी माउस के कैरेक्टर को एक कार्टून की तरह आपके सामने कुछ इस तरह से जीवित कर दिया जाए कि वो एक इंटरनेशनल ब्रांड बन जाए। तो ये कोई छोटी बात नहीं है। डिज्नी के द्वारा तैयार किए गए इसी इंटरनेशनल कार्टून ब्रांड को और उसके महत्व को समझते हुए उसके चाहने वाले हर साल 18 नवंबर को मिकी माउस डे इंटरनेशनल लेवल पर सेलिब्रेट करते हैं। ये इस ख्वाबों की दुनिया का एक सेलिब्रेशन है। जहां किसी के ख्वाब ने एक कार्टून कैरेक्टर को पूरी तरह से जीवित कर दिया। और लोगों के लिए कार्टून की दुनिया में अपने अपनी राह खोजने का एक नया दौर भी शुरू कर दिया। मिकी माउस पहला कार्टून कैरेक्टर है जिसको देखकर बहुत से कार्टून आर्टिस्ट ने अपनी तरफ से भी नए नए ब्रांड, नए नए कार्टून कैरेक्टर को डिजाइन करने की कोशिश की। कोशिशें काफी हद तक सफल भी हुई है। लेकिन मिकी माउस जितना प्रसिद्ध हुआ है उतनी ख्याति शायद आज तक दूसरा कोई कार्टून करैक्टर नहीं हासिल कर पाया है। पिछले कई सालों से मिकी माउस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भी 18 नवंबर को शुक्रवार के दिन पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।

162 likes

 
Share your Thoughts
Let us know what you think of the story - we appreciate your feedback. 😊
162 Share